फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Incomplete documents found in two hospitals, notice served

Sitapur News: दो अस्पतालों में अधूरे मिले कागजात, थमाया नोटिस

Sat, 17 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Incomplete documents found in two hospitals, notice served
जांच करने पहुंचे चिकित्सा अ​धिकारी।
सकरन(सीतापुर)। कस्बे में संचालित दो अस्पतालों का सीएचसी अधीक्षक ने निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल संचालन संबंधी दस्तावेज न मिलने पर नोटिस देते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिसवां-सकरन रोड पर यज्ञशाला मोड़ के पास एपेक्स हास्पिटल का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल सचान को हाॅस्पिटल में सुविधाओं की जांच की। संचालक से जब लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सकें। इस पर अधीक्षक ने हाॅस्पिटल संचालक को नोटिस देते हुए एक सप्ताह के भीतर दस्तावेज देने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएचसी अधीक्षक द्वारा कस्बे के एक क्लीनिक संचालक को भी नोटिस दिया है।
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पतालों में नदारद मिले पंजीकृत चिकित्सक


सीतापुर। जिले में बिना लाइसेंस के कई अस्पताल संचालित हो रहे हैं। कहीं पंजीकृत चिकित्सक नदारद हैं तो कहीं अनाधिकृत चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। सीएमओ के निरीक्षण में शुक्रवार को हरगांव में इस तरह के चार अस्पताल मिले। इन सभी को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने पब्लिक हॉस्पिटल हरगांव का निरीक्षण किया। यहां पर एमबीबीएस चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिला। लेकिन साफ सफाई व बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की स्थिति मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इसके बाद सीएमओ ने हरगांव पॉली क्लीनिक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अधिकृत चिकित्सक अनुपस्थित मिले। एक प्रसूता महिला भर्ती मिली। इसका ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया गया था। यहां पर कई लापरवाही मिली। इस पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई। मेडिसिन हॉस्पिटल के निरीक्षण में न तो चिकित्सक और न ही कोई पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिला। अस्पताल का संचालन मानकों के हिसाब से नहीं मिला। ग्लेक्सी हॉस्पिटल हरगांव निरीक्षण के समय बंद मिला। सीएमओ ने चार अस्पतालों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed