{"_id":"5d2624e48ebc3e6cba54ab14","slug":"income-tax-sitapur-news-lko4699775109","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजे गोल्डेश पैलेस में पकड़ी 90 लाख आयकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजे गोल्डेश पैलेस में पकड़ी 90 लाख आयकर चोरी
विज्ञापन
सीतापुर। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को खैराबाद के एमजे गोल्डन पैलेस पर छापा मारा। टीम ने कार्रवाई के दौरान लेेखा-जोखा की जांच कर करीब 90 लाख की आयकर चोरी पकड़ी है। इस रकम पर विभाग अब इनसे करीब 30 लाख रुपये आयकर वसूल करेगा। टीम ने नोटिस जारी कर 12 जुलाई को आयकर दफ्तर में तलब किया है।
बता दें कि आयकर चोरी के खिलाफ विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। आयकर विभाग बरेली के प्रधान आयुक्त शिशिर कुमार अग्रवाल ने पिछले दिनों आयकर चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
इस पर अपर आयुक्त आरके विश्वकर्मा की अगुवाई में सीतापुर के डिप्टी कमिश्नर आरआरएल शुक्ल, आयकर अधिकारी रमेश सिंह, आयकर निरीक्षक प्रफुल्ल वर्मा, शिवदीप सिंह, कृष्णकुमार सिंह, सुनील, विपिन, नदीम, अशोक आदि की टीम ने बुधवार को खैराबाद के एमजे गोल्डन पैलेस पर छापेमारी की।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बीच टीम ने प्रतिष्ठान की जांच शुरू की। जांच में टीम ने कई घंटे लेखा-जोखा खंगाला। इस दौरान टीम ने यहां करीब 90 रुपये सालाना की आयकर चोरी पकड़ी। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीम की ओर से एमजे गोल्डन पैलेस के संचालक को नोटिस दिया गया है।
इसके जरिए 12 जुलाई को आयकर विभाग के दफ्तर बुलाया गया है। पकड़ी गई करीब 90 लाख रुपये की आयकर चोरी के मामले में करीब 30 लाख रुपये आयकर वसूला जाएगा।
अपर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि 31 जुलाई से पहले अपना रिटर्न दाखिल कर दें। जबकि वित्तीय ऑडिट से संबंधित आयकरदाता 30 सितंबर को अपना रिटर्न फाइल करें अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।