{"_id":"61b0febcafdb2b5f653dbfeb","slug":"in-tilak-pradhan-s-brother-had-fired-harsh-firing-sitapur-news-lko608068498","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में प्रधान के भाई ने की थी हर्ष फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक में प्रधान के भाई ने की थी हर्ष फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। थाना संदना इलाके में मंगलवार देर शाम तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से विवाहिता की मौत हो गई थी। रिश्ते के चाचा की हर्ष फायरिंग ने उसकी जान ले ली। भतीजे के तिलक में हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी प्रधान का भाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
संदना इलाके के महसुई निवासी नीरज का तिलक था। उसके पिता रमेश ग्राम प्रधान हैं। बताया जाता है कि नीरज के चाचा श्रीकृष्ण ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग की थी। इस दौरान घर की छत पर खड़ी अंजू (23) को गोली लग गई थी। गोली लगने से घायल विवाहिता को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। विवाहिता की सुसराल इमलिया सुल्तानुर के बेेलहरा गांव में थी। विवाहिता रिश्ते में आरोपी की भतीजी थी।
सीओ मिश्रिख सुशील कुमार ने बताया कि मामले में हर्ष फायरिंग करने वाले प्रधान के भाई कृष्ण राठौर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मृतका का रिश्ते में चाचा है। उसे गिरफ्तार जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। सीओ ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी असलहे और दो कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।