फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In Mahmudabad, the head husband shot the father and son, admitted

महमूदाबाद में प्रधान पति ने पिता व पुत्र को मारी गोली, भर्ती

Tue, 17 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
In Mahmudabad, the head husband shot the father and son, admitted
महमूदाबाद के रंनी गांव में घटना स्थल पर बच्चे से पूछताछ करते एएसपी एनपी सिंह व अन्य पुलिस अधिकार? - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार को पिता-पुत्र को दबंग प्रधान पति ने गोली मारकर घायल कर दिया। पिता का कुसूर सिर्फ इतना था कि घर के सामने निजी जमीन पर खड़ंजा लगाने का विरोध किया था। यह दबंग को नागवार गुजरा और उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। आरोपी मूल रूप से बाराबंकी जिले का निवासी है।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल पिता-पुत्र को महमूदाबाद अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एएसपी साउथ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। महमूदाबाद इलाके के रन्नी गांव में मंगलवार को सड़क पर खड़ंजा लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

बताते हैं कि प्रधान पति राकेश वर्मा गांव के प्रेम चंद्र गुप्ता के दरवाजे के पास से खड़ंजा लगवा रहे थे, इसको लेकर प्रेम चंद्र ने विरोध किया। दोनों में बातचीत बढ़ गई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि आरोप है कि गुस्से में आकर प्रधान पति राकेश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक फायर हवा में की गई, जबकि एक गोली प्रेम चंद्र गुप्ता (46) के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके बेटे ऋषभ गुप्ता (25) के गले में जा धंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही पिता-पुत्र मौके पर ही लहुलूहान होकर गिर गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायलों को महमूदाबाद सीएचसी लाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
घायल प्रेमचंद्र गुप्ता ने बताया कि रन्नी गांव की प्रधान वंदना वर्मा है। इनके पति राकेश मंगलवार को घर के पास से खड़ंजा लगवा रहे थे। उनसे अपनी निजी जमीन को छोड़कर सरकारी जमीन पर खड़ंजा लगवाने की बात कही।
इस पर दबंगई दिखाते हुए गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद, प्रभारी कोतवाल उमाकांत दीपक, रामपुर मथुरा, सदरपुर समेत कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। एएसपी ने पूरे मामले की जांच की। घायल सौरभ गुप्ता, बेटी पल्लवी, चित्रांशी से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।
इसके बाद आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने और जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।

घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात
घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस गांव में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी
प्रधान पति खड़ंजा लगवा रहा था। प्रेमंचद्र ने घर के सामने खड़ंजा लगाने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। प्रधान पति शराब के नशे में था। पिता-पुत्र घायल हुए है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक भी है। वह मूल रूप से बाराबंकी के लखपेड़ाबाग का निवासी है। लाइसेंस बाराबंकी से ही बना हुआ है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
- एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed