{"_id":"696e7806a6c656b2560d1a13","slug":"ig-reached-the-house-and-investigated-teams-started-searching-sitapur-news-c-102-1-slko1055-148533-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आईजी ने घर पहुंचकर की जांच, तलाश में जुटीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आईजी ने घर पहुंचकर की जांच, तलाश में जुटीं टीमें
Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तालगांव के रसूलपुर में शनिवार रात हुई डकैती के मामले में जांच पड़ताल की प्रगति परखने के लिए आईजी रेंज लखनऊ किरण एस सोमवार को गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने के साथ ही पूरे घर का जायजा भी लिया। आईजी परिक्षेत्र करीब एक घंटे तक पीड़ित परिवार के साथ रहे। उन्होंने वारदात के जल्द खुलासे का भरोसा भी दिलाया। उधर, बदमाशों की तलाश में पुलिस की आठ टीमें अलग-अलग दिशा में काम कर रही हैं।
गांव निवासी रिटायर्ड लेखपाल अमर सिंह के घर घुसे डकैतों ने शनिवार देर रात तमंचे के दम पर लूटपाट की थी। घटना के बाद एसपी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। आईजी रेंज किरण एस ने गांव पहुंचकर पहले घर के लोगों को अलग-अलग बुलाकर विस्तार से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। फिर जहां से डकैतों के चढ़ने की आशंका थी, वहां जाकर भी जांच पड़ताल की। आईजी ने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष तालगांव आशीष तिवारी से रात्रि गश्त के बारे जानकारी मांगी तो वह हड़बड़ा गये। ग्रामीणों के अनुसार स्थानीय पुलिस द्वारा रात्रि गश्त में बरती जा रही लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है।