फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If you miss on the bad roads, then the accident is fixed.

खस्ताहाल सड़कों पर चूके तो हादसा तय

Wed, 22 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
If you miss on the bad roads, then the accident is fixed.
रोडवेज से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग हुआ जर्जर व मार्ग पर भरा पानी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। बरसात की वजह से शहर की प्रमुख सड़कों की सूरत बदरंग हो गई है। इसकी वजह से लोगों को निकलने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों पर अक्सर वाहन पलट जाते है। इससे लोगों के लिए यह सड़कें खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों की सूरत पहले से ही खराब थी। उसके बाद लगातार बारिश ने सड़कों की हालत और अधिक खराब कर दी है। इन सड़कों में गड्ढे होने से बरसात का पानी भर रहा है। पानी की वजह से सड़कें टूट गईं हैं। जब कोई वाहन निकलता है तो वह इन गड्ढों में फंस जाता है।
विज्ञापन

इससे वाहन पलट जाते है। लोगों को चोटें आती है। चुंगी चौकी से श्यामनाथ मंदिर जाने वाली सड़क सड़क पर हर समय काफी आवागमन बना रहता है। छोटे से लेकर बड़े वाहन तक गुजरते है। यह किसी भी समय हादसे का शिकार हो सकते है। इसके कारण लोगों को निकलने में दुश्वारियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैपालापुर मार्ग जर्जर
पुलिस लाइन से नैपालापुर तक जाने वाला मार्ग खराब है। पहले से ही यह सड़क खराब थी। उसके बाद लगातार बारिश ने सड़क की सूरत बदल दी है। पानी भरने से यह जगह-जगह से टूट गई है। इस पर निकलना किसी भी सूरत में खतरे से खाली नहीं है। इससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चुंगी चौकी से श्यामनाथ मंदिर मार्ग खराब
शहर के चुंगी चौकी से श्यामनाथ मंदिर तक जाने वाली सड़क हिचकोले वाली बन गई है। इस सड़क पर निकलते समय रफ्तार नहीं पकड़ सकते है। कारण, बरसात का पानी गड्ढों में भरने से यह टूट गई है। इससे वाहन निकलते समय पलटने का डर बना रहता है। ऑटो रिक्शा वाले के कलपुर्जे टूट रहे है।

मन्नी चौराहा जाने वाली सड़क खस्ताहाल
चुंगी चौकी से तरीनपुर होते हुए मन्नी चौराहा जाने वाली सड़क भी बरसात का शिकार हो गई है। इस सड़क में भी जगह-जगह पर गड्ढे हो गए है। यह गड्ढे किसी मुसीबत से कम नहीं है। इस सड़क से भारी आवागमन होता है। इसके कारण लोगों को निकलते समय दिक्कतें आती है।
बरसात की वजह से सड़कों की हालत खराब हुई है। इन सड़कों को बजट के अनुसार दुरुस्त कराया जाएगा।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed