{"_id":"67424bf7c88d1a383207a9e4","slug":"if-there-was-any-suspicion-the-passenger-was-brought-down-from-the-bus-sitapur-news-c-102-1-slko1037-122439-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लघुशंका लगी तो यात्री को बस से नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लघुशंका लगी तो यात्री को बस से नीचे उतारा
Sun, 24 Nov 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सफर के दौरान यात्री को लघुशंका लगी तो कंडक्टर ने बस रोकवाकर उसे नीचे उतार दिया। जिसके बाद वह बस लेकर चला गया। मुसाफिर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लखीमपुर के ग्राम महंगूखेड़ा निवासी विनोद कुमार ने थाना अटरिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 नवंबर को वह लखनऊ से लखीमपुर जा रहा था।
बस इटौंजा टोल प्लाजा पार कर सीतापुर की तरफ पहुंची तो उसे लघुशंका लगी। बस के कंडक्टर से बस रोकने के लिए कहा तो बस कंडक्टर ने कहा कि बस नहीं रुकेगी। दोबारा बस रोकने के लिए कहा तो बस का कंडक्टर गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद कंडक्टर ने ड्राइवर से बस रुकवाई और मुझे बस से नीचे उतार दिया और वहां छोड़कर चले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।