फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If clay is expensive then plaster of paris idols raised expectations

मिट्टी महंगी तो प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से बढ़ी उम्मीदें

Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
If clay is expensive then plaster of paris idols raised expectations
सीतापुर में महमूदाबाद इलाके के कोडरी गांव में विवाहिता का शव मिलने के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस? - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। मायके आई एक विवाहिता को मंगलवार को उसके प्रेमी ने गांव के बाहर खेत में बुलाया। प्रेमी ने विवाहिता का दुपट्टे से गला कस दिया। उसके बेहोश होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद लोग भड़क गए। आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ गए। एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कुबूल किया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के कोड़री मजरा पोस्ट बाबूपुर निवासी देशराज ने अपनी बेटी फूलमती (24) का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व थाना मानपुर के दुल्लापुर निवासी सरवन के साथ किया था। विवाहिता इन दिनों में मायके थी। मंगलवार को विवाहिता नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। उसके बाद से विवाहिता घर नहीं लौटी। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। गांव के बाहर कांशीराम के गन्ने के खेत में फूलमती का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों और चश्मदीदों की माने तो विवाहिता का गला दुपट्टे से कसा था। मुंह में कपड़ा ठूसा था। सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर सीओ रविशंकर प्रसाद, कोतवाल मुकुल प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 24 अक्तूबर को विवाहिता के पिता अपने साले के घर सांडा गए थे। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर विवाहिता के भाई रंजीत ने बताया कि पड़ोस के गांव रामपुर कलां इलाके के न्यामतपुर लबरहा निवासी महफूज ने उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने की जिद पर अड़ गए। काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चला। नहीं मानने पर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सदरपुर, रामपुर मथुरा, सिधौली, अटरिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजन मान गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी ने आरोपी से की पूछताछ
महमूदाबाद में हुई घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महफूज पर केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम को एसपी आरपी सिंह महमूदाबाद कोतवाली पहुंचे। वहां पर उन्होंने आरोपी से घटना के सिलसिले में पूछताछ की। आरोपी ने पूरी कहानी बताई।
गांव में पुलिस बल तैनात
कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में विवाहिता की हत्या की गई है। केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विहिप ने किया प्रदर्शन
विवाहिता की हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर विहिप के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। कार्यकर्ता मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।

आरोपी बोला, साथ रहने की जिद पर अड़ी थी
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। आरोपी महफूज पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। पूछताछ में उसने हत्या का जुुर्म कुबूला है। आरोपी का कहना है कि उसका चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह रक्षाबंधन पर ससुराल से मायके आई थी। मायके वाले अब उसे ससुराल भेजना चाह रहे थे, लेकिन वह जाना नहीं चाहती थी। आरोपी ने कुबूला कि विवाहिता उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। मंगलवार को उसे प्रेमी ने खेत में मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed