{"_id":"681269411bfce921ac0224c6","slug":"if-brokers-are-seen-in-the-tehsil-premises-strict-action-will-be-taken-sitapur-news-c-102-1-slko1052-131245-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तहसील परिसर में दलाल दिखें तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तहसील परिसर में दलाल दिखें तो होगी सख्त कार्रवाई
Wed, 30 Apr 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। तहसीलदार सदर के सख्त तेवरों को देखते हुए दलाल और बिचौलियाें में खलबली मची है। तहसीलदार ने बुधवार को प्रशासनिक सख्ती का संकेत दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि तहसील परिसर को दलाल मुक्त बनाया जाएगा। किसी भी प्रकार की दलाली, हस्तक्षेप या आम जनता को गुमराह करने की कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा।
तहसीलदार सदर डॉ. अतुलसेन सिंह ने कहा कि तहसील परिसर में बार-बार यह देखने में आ रहा है कि कुछ स्वार्थी तत्व खुद को बिचौलिया या एजेंट के रूप में प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वह शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
भूमाफिया और अवैध खनन पर चेतावनी
तहसीलदार ने निर्देशित किया है कि तहसील क्षेत्र में भूमाफिया की हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए। यदि कहीं पर भी अवैध खनन की सूचना प्राप्त हो तो उसमें संलिप्त व्यक्तियों को भूमाफिया घोषित कर उनके खिलाफ राजस्व और पुलिस प्रशासन द्वारा कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व निरीक्षकों, कानूनगो, लेखपालों व अन्य राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहें। किसी भी अवैध कार्य, विशेषकर भूमि कब्जा, फर्जी दाखिल खारिज या अनधिकृत निर्माण की सूचना का तुरंत संज्ञान लें।
जनता से की सहयोग की अपील
तहसीलदार डॉ. अतुलसेन सिंह ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी कार्य के लिए दलालों की मदद न लें। सीधे कार्यालय में उपस्थित होकर अपना काम कराएं। यदि किसी प्रकार की दलाली, भ्रष्टाचार या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल तहसील कार्यालय या संबंधित उच्चाधिकारी को सूचित करें।