फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ICSE and ISC result

आईसीएसई में नम्रता तो आईएससी में जय की विजय

Mon, 29 May 2017 11:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 29 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ICSE and ISC result
RESULT

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन के नतीजों में बालिकाओं ने बाजी मारी। आईसीएसई (10वीं) में रीजेंसी पब्लिक स्कूल की नम्रता बाजपेई ने जिले में टॉप किया है। उसे 96.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।

विज्ञापन


वहीं आईएससी (12वीं) में रीजेंसी पब्लिक स्कूल के जय शर्मा 93 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बने हैं। आईसीएसई की टॉप टेन सूची में सात विद्यार्थी रीजेंसी पब्लिक स्कूल के हैं। जबकि इंटरमीडिएट में सभी विद्यार्थी रीजेंसी स्कूल के हैं। 
विज्ञापन


नतीजों को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही काफी उत्सुकता थी। दोपहर तीन बजे रिजल्ट आने का समय निर्धारित था। विद्यार्थी इससे पहले ही साइबर कैफे व मोबाइल पर रिजल्ट देखने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 3.10 मिनट पर रिजल्ट आना शुरू हो गया। शुरू में वेबसाइट में दिक्कत रही। वहीं परिणाम आते ही छात्रों ने अपने-अपने अंदाज से खुशी मनाई। छात्रों ने गुरुजनों व अभिभावकों का मुंह मीठा कराकर उनका आशीर्वाद लिया।

इसके बाद पूरे घर में जश्न का माहौल चलता रहा। आईसीएसई में नम्रता बाजपेई ने 96.2 फीसदी के साथ जिल में टॉप किया है। जबकि दूसरे नंबर पर यशस्वी यदुवंशी रहीं और 95.2 फीसदी अंक मिले। 95 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर इंसारा अयूबी रहीं। ये सभी मेधावी रीजेंसी पब्लिक स्कूल के हैं।

आईएससी में जय शर्मा ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान वेदांत भारद्वाज का रहा। इन्होंने 92.5 फीसदी अंक मिले। टॉप थ्री पर निकिता अरोरा रहीं। इन्होंने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर जनपद का मान बढ़ाया। ये सभी विद्यार्थी भी रीजेंसी पब्लिक स्कूल के हैं।


हाईस्कूल मेें जनपद के रीजेंसी पब्लिक स्कूल, डॉन बॉक्सो व सीनियर रेडियन्ट एकेडमी कॉलेज थे। जिसमें 237 विद्यार्थियों में 233 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि चार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस प्रकार हाईस्कूल का 98.31 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जिसमें रीजेंसी पब्लिक स्कूल व सीनियर रेडियंट एकेडमी का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसी प्रकार इंटर में 184 सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और सौ फीसदी रिजल्ट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed