{"_id":"5732260d4f1c1b2b05919832","slug":"ice-factory-was-moving-without-a-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चलती मिली आइस फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चलती मिली आइस फैक्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ice cube
- फोटो : getty
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने मंगलवार को महमूदाबाद इलाके में छापा मार बिना लाइसेंस चल रही आइस फैक्ट्री पकड़ी। फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। जिस पर टीम ने नमूना भरा। व्यापारियों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
वहीं खैराबाद इलाके में फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों के आस-पड़ोस के दुकानों की चेकिंग की गई। वहीं पर किराने की दुकान से रिफाइंड ऑयल का एक नमूना भरा।अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार, श्रवण गुप्ता व अजय सिंह सोनी के नेतृत्व में एक टीम ने महमूदाबाद इलाके के बेहटी में चल रही आइस फैक्ट्री में छापा मारा।
विज्ञापन
यहां पर आइस कैंडी बनाई जा रही थी। फैक्ट्री में हर तरफ बहुत गंदगी फैली हुई थी। जिस पर टीम ने बर्फ का नमूना भरा। बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी किया गया। वहीं खैराबाद इलाके में तीन दिन पहले फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के नौ लोग बीमार हो गए थे।
विज्ञापन
जिस पर डीएम ने जांच करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को खाद्य सुरक्षाधिकारी अशोक मिश्र ने कोठरी गांव में दुकानों के खाद्य पदार्थों को चेक किया। पीड़ित परिवार ने बताया राशन घर का था। बाहर से रिफाइंड ऑयल खरीदा। जिस पर टीम ने संबंधित दुकान से रिफाइंड ऑयल का नमूना भरा।