{"_id":"68cafad34cf0c311d20cf9fe","slug":"i-cut-a-cake-and-prayed-for-pm-modis-long-life-sitapur-news-c-102-1-stp1003-140543-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: केक काटकर मांगी पीएम मोदी की लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: केक काटकर मांगी पीएम मोदी की लंबी उम्र
Wed, 17 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भाजपा कार्यालय सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा व स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान की शुरुआत की गई। पीएम के जन्मदिन पर स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविराें का आयोजन भी किया गया। लोगों ने केक काटकर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।
महमूदाबाद में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने झाड़ू लगाकर महाविद्यालय परिसर की सफाई की। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण भी किया गया। अंत में केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाया गया।
सिधौली मेंनगर पंचायत कार्यालय में हुए कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह तथा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने नरेंद्र मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, अनूप श्रीवास्तव, बच्चे बाजपेई, सभासद मुन्नन शुक्ल, अनुराग शुक्ल, संजय गुप्ता, रजत त्रिपाठी, रेनू भार्गव, गीता भार्गव व मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खैराबाद में बुधवार को जमैयतपुर के ट्राॅमा सेंटर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शुक्ला, सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राहुल फरीद आदि उपस्थित रहे। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला भुलनपुर के गौरी देवी मंदिर में झाड़ू लगाकर व लाला हरि प्रसाद स्मारक पर साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की।
कल्ली चौराहा में ग्राम उत्तरधौना में पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर पर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। इसमें रामगढ़ चीनी मिल के अध्यक्ष राम गोपाल अवस्थी, डायरेक्टर अरुण त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, रामपाल सिंह, शोभित दीक्षित, कृष्ण दत्त तिवारी आदि मौजूद रहे।
तंबौर सीएचसी में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अधीक्षक डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य केंद्र पर शिविरों के माध्यम से महिलाओं की प्रसव पूर्व देखभाल, एनीमिया जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, टीकाकरण, पोषण परामर्श और जीवनशैली संबंधी बीमारियों की जांच पर केंद्रित है।
गोंदलामऊ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर संदना स्थित उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र अवस्थी सीटू ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय यादव, डॉ. वैशाली गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, अलका वर्मा, सुरेंद्र कुमार, रोली सोनकर, आशीष शुक्ला, आशुतोष सिंह, शशांक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
संतों-महंतों ने मनाया पीएम का जन्मदिन
नैमिषारण्य। तीर्थ स्थित पहला आश्रम में श्रीमहंत नारायण दास महराज के नेतृत्व में साधु-संतों, महंतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। वेदपाठी बालकों द्वारा स्वस्ति वाचन कर व सभी संतों-महंतों ने उन्हें सुदीर्घ, स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की। महंत नारायण दास जी महाराज ने कहा कि मोदी जी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से भारत में एकता, संप्रभुता बढ़ी है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथाकार महंत सुरेश चंद्र अवस्थी, साध्वी सरोज दीदी, बजरंगी विमल मिश्र, आलोक, आचार्य राम लखन द्विवेदी, अनमोल, अश्विनी आदि उपस्थित रहे।