फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   I am the inspector, if you want action then send money

Sitapur News: हैलो...मैं दरोगा बोल रहा हूं, कार्यवाही चाहती हो तो पैसे भेजो

Wed, 21 Aug 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
I am the inspector, if you want action then send money
सीतापुर। हैलो...मैं दरोगा बोल रहा हूं, कार्यवाही चाहती हो तो पैसे भेजो। विपक्षियों को जेल भेज दूंगा। कोतवाली बिसवां में दहेज उत्पीड़न के दर्ज एक मुकदमे में रविवार को वादिनी के पास कॉल आई।
विज्ञापन

रमुवापुर कालिका सिंह निवासी रेशमी देवी को 7666949562 से फोन आया। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को दरोगा श्यामू कनौजिया बताया। जालसाज की बातों से रेशमी को यकीन हो गया कि कॉल करने वाला शख्स उसके केस का विवेचक ही है। इसके बाद उस शख्स ने कार्यवाही करने के नाम पर तीन हजार रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन

रेशमी ने कॉल करने वाले शख्स द्वारा भेजे क्यूआर कोड पर पैसे भेज दिए। इसके बाद दोबारा उस शख्स ने सोमवार को कॉल कर पैसों की मांग की। शक होने पर महिला ने प्रभारी निरीक्षक बिसवां तेज प्रकाश सिंह को फोन कर पूरी बात बताई। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस तरह के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर ठग अब जालसाजी के लिए यूपीकॉप एप से शिकार तलाशते हैं। वहां उपलब्ध एफआईआर के ब्योरे का इस्तेमाल करके वादी को विश्वास में लेते हैं। इसके बाद विपक्षी पर सख्त कार्रवाई करने और केस से नाम हटाने के बहाने फोन करके लोगों से ठगी कर रहे हैं। जालसाजों की इस ठगी ने पुलिस का भी सिरदर्द बढ़ा दिया है।


गुमशुदगी के मामले में ठगी का प्रयास
कोतवाली बिसवां के मास्टर काॅलोनी निवासी पीयूष मौर्या का 17 वर्षीय पुत्र साहित्य बीती 11 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 14 जुलाई को उसका मुकदमा लिखा गया। सोमवार को एक अनजान नंबर 7898684667 से काॅल आई। फोन करने वाले शख्स ने खुद को जांच अधिकारी अतुल वर्मा बताया। उसने पिपीयूष से मदद के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने की डिमांड की। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से बात की तो जालसाजी का पता चला। इसके बाद पीयूष ने पैसे ट्रांसफर नहीं किए।


मध्य प्रदेश के हैं नंबर, जांच जारी
साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ितों ने हमसे संपर्क कर शिकायत की थी। जांच में दोनाें नंबर मध्य प्रदेश के निकले हैं। पीड़ितों को आगाह कर दिया गया है।
- तेज प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बिसवां

कॉल आए तो क्या करें-
सबसे पहले काॅल की सत्यता के बारे में पता कर लें।
- स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी जरूर दें
- किसी भी हाल में पैसों का लेनदेन न करें।
- इसकी लिखित शिकायत संबंधित थाने व साइबर सेल में अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed