फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Husband

करवाचौथ पर नहीं आया पति तो की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 19 Oct 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Husband
सिधौली (सीतापुर)। करवाथौथ के मौके पर पति के न आने से आहत विवाहिता ने शनिवार सुबह घर में ही खुद को आग लगा ली। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे, वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसे सीएचसी सिधौली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली इलाके के जल्लाबाद गांव निवासी राम प्रकाश पुत्र छोटे लखनऊ में रहकर काम करता है। तीन माह से वह घर नहीं आया। शादी के लगभग तीन साल हुए हैं। उसकी बाइस वर्षीय पत्नी माला शनिवार को घर में अकेली थी। उसकी सास प्रेमा अपने छोटे लड़के छोटू के साथ दवाई लेने लखनऊ गई थी।
विज्ञापन

ससुर छोटे भी बाहर थे। तभी करवाचौथ पर भी पति के न आने से आहत माला ने घर के अंदर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर ससुर व आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे सीएचसी सिधौली ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि माला की पति से दो दिन से फोन पर वार्ता चल रही थी। पति ने करवाचौथ के दूसरे दिन आने की बात कही तो दोनों की फोन पर ही कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते महिला ने शनिवार सुबह साढे़ आठ बजे आग लगा ली। महिला के ससुर ने बहू को इलाज के लिए न ले जाकर पहले फोन कर लखनऊ से लड़के को बुलाया।

जब लखनऊ से लड़का आया तब तक बहू तड़पती रही। उसके आने के बाद एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी लाया गया। माला के मायके को भी जानकारी नहीं दी गई। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed