{"_id":"6168773c1a714f358e322400","slug":"husband-beat-his-wife-out-of-the-house-gave-triple-talaq-over-phone-sitapur-news-lko600126251","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पीटकर पत्नी को घर से निकाला, फोन पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पीटकर पत्नी को घर से निकाला, फोन पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में फोन पर पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर भगा दिया था। पत्नी मायके आई तो फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महोली इलाके के कसाईनटोला निवासी रसूल बख्श की बेटी अख्तर जहां ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि ससुराल कानपुर के शिवराजपुर में है। शादी के बाद से पति फहीम दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
पिछले दिनों फहीम ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके आई तो फहीम ने फोन पर ट्रिपल तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी के बताया, फहीम ने भी कोर्ट ने विदाई के लिए केस दर्ज किया है। वहीं अख्तर की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।