फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Houses demolished cylinder bursts

सिलेंडर फटने से मकान ढहा

Mon, 04 Apr 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद गोधौरी गांव में रविवार शाम तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में मकान पूरी तरह ढह गया। इसके मलबे में दबकर पड़ोस में ही खेल रहे एक बालक (6) की मौत हो गई। जबकि चूल्हे पर खाना पका रही महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


उसे सीएचसी महमूदाबाद सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के समय महिला घर में खाना पका रही थी। सिलेंडर फटने से गांव में दहशत फैल गई। उधर, हादसे की खबर पाकर राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा, एसडीएम, प्रभारी कोतवाली केबी सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


महमूदाबाद के गोधौरी गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ रामनरेश की पत्नी ज्ञानवती (26) रविवार शाम छह बजे अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच एक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया] जिससे उसके मकान की करीब 40 फिट लंबी व 20 फिट चौड़ी स्लेब व दीवारें ढह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों में भी बर्तन गिर गए। लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पूरा गांव राहत कार्य में जुट गया। इस बीच लोगों ने मकान का मलबा हटाया तो पड़ोस में रहने वाले रामसेवक का सात वर्षीय बेटा हिमांशु दबा पड़ा मिला। खाना बना रही ज्ञानवती भी गंभीर हालत में थी।


फौरन दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हिमांशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्ञानवती को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि घटना के समय ज्ञानवती अपने घर में अकेली थी। खबर पाकर राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा, एसडीएम, प्रभारी कोतवाली केबी सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल फौरन मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed