फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   houses alloted inlegaly

अपात्रों को आवंटित कर दिए इंदिरा आवास

Sat, 20 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
मामला विकास खंड लहरपुर की ग्राम पंचायत शादीपुर फत्तेपुर का है। ग्रामीणों ने इस गोलमाल की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

लहरपुर की ग्राम पंचायत शादीपुर फत्तेपुर में 2011 से 2014 तक जो इंदिरा आवास आवंटित किए गए, उनमें नौ अपात्रों को योजना का लाभ दे दिया गया।

इंदिरा आवास आवंटन के लिए वर्ष 2002 की बीपीएल सूची को आधार बनाया गया। इस दौरान बीपीएल सूची में परिवार संख्या 25329, क्रमांक 303 पर मो. सिराज पुत्र हनीफ का नाम दर्ज है। इनकी आईडी पर साबिर अली को आवास दे दिया गया। जबकि साबिर का नाम बीपीएल सूची में नहीं है।

इसी तरह कमलेश पुत्र रामजीवन परिवार संख्या 19280 क्रमांक 246 पर कामिनी देवी पत्नी सुभाष चंद, मो. यूनुस पुत्र मो. अमीन परिवार संख्या 25315 क्रमांक 178 पर बेगम पत्नी कल्लू को आवास आवंटित कर दिया गया। ऐसे ही कई बीपीएल कार्ड धारक हैं जिनकी आईडी पर अपात्र को इंदिरा आवास का लाभ मिला है।
विज्ञापन


अब जिनकी आईडी पर अपात्रों को आवास आवंटित हुए वह लोग कार्रवाई के डर से घबराए हुए हैं। इन लोगों ने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed