फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   house tax

अब ऑनलाइन जमा होगा हाउस टैक्स

Fri, 26 Jul 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
house tax
सीतापुर। शहरी निकाय के बाशिंदों को अब गृहकर जमा करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से कर अदा कर सकेंगे। साथ ही अपने घर का कितना कर देना पड़ेगा। इसके लिए किसी से पूछने की जरुरत नहीं पड़ेगा। ऑनलाइन डिटेल भरते ही कर खुद ही तय हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए एनआईसी के माध्यम से सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसकी शुरुआत शहर में हो जाएगी। शहरी निकाय में रहने वाले बाशिंदों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए नगर पालिका जाना पड़ेगा। मैनुअल तरीके से टैक्स जमा किया जाता है। इस काम में जहां अधिक समय लगता है, वहीं एक जगह पर एक साथ पूरा डाटा रखने में भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन

अब इस समस्या से निजात मिलेगी। शासन ने इस पर सख्त निर्देश जारी किए है। जिसके तहत कहा है निकायों में कोई भी भवन बिना टैक्स के न रहे। स्वामित्व व स्थान के आधार पर उनसे टैक्स लिया जाए। इसके लिए सहूलियत के आधार पर एनआईसी के माध्यम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जरिए आप कभी भी किसी भी समय अपना टैक्स चुकता कर सकते हैं। इसके लिए आपको भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही स्वकर प्रणाली भी लागू हो गई है। इसके जरिए आप अपने मकान की डिटेल सॉफ्टवेयर पर दर्ज करेंगे। इस जानकारी के आधार पर आपका खुद ही टैक्स तय हो जाएगा। शहर में यह सुविधा जल्द शुरू होने वाली है।
सभी स्वामी का फीड होगा डाटा
यह ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने से पहले शहर के सभी भवन स्वामियों का डाटा अपलोड किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक भवन की जीओ टैगिंग होगी। उनके लिए यूनिक आईडी जारी की जाएगी। इस काम को नगर पालिका तेजी से कर रहा है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा मिलेगी।
स्वकर प्रणाली में यह देना होगा ब्यौरा
स्वकर प्रणाली में खुद भवन स्वामी अपनी जानकारी देगा। जिसमें बताना होगा भवन व्यवसायिक है या आवासीय है। स्वामित्व की स्थिति क्या है। भवन कितने मंजिल का बना हुआ है। आधुनिक है या पुराने जमाने का बना हुआ है। इन बिदुंओं की ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद डीएम के सर्किल रेट के अनुसार टैक्स तय होगा।
21 हजार लोग दे रहे हैं गृह कर
सीतापुर नगर पालिका में करीब 22 हजार भवन स्वामी अपने मकान का हाउस टैक्स दे रहे हैं। नगर पालिका के मुताबिक 2015-16 में एक सर्वे कराया गया था। इसमें शहर में करीब 28 हजार मकान मिले थे। करीब छह हजार लोग हाउस टैक्स से बाहर हैं। अब नगर पालिका फिर से सर्वे कराएगा। जिसमें सभी भवन स्वामियों को इस लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
तैयार कराया जा रहा सॉफ्टवेयर
ऑनलाइन तरीके से शहरवासियों को टैक्स चुकता करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा तेजी से इसकी तैयारियां की जा रही है। जल्द यह सुविधा लागू हो जाएगी।

-गुरुप्रसाद पांडेय, ईओ
शुरू हो गई है फीडिंग
शहर के बाशिंदों को अब नगरपालिका दौड़ना नहीं पड़ेगा। उन्हें घर बैठे टैक्स चुकता करने की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन फीडिंग को लेकर प्रक्रिया शुुरू कर दी गई है।
-राधेश्याम जायसवाल, अध्यक्ष, पालिका सीतापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed