{"_id":"64e35a06d776e83b3c080fb4","slug":"hospital-sealed-three-doctors-sued-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1720-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अस्पताल सील, तीन डॉक्टरों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अस्पताल सील, तीन डॉक्टरों पर मुकदमा
Mon, 21 Aug 2023 06:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 21 Aug 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने करवाई जांच तो अवैध मिला अस्पताल
फोटो- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
खैराबाद (सीतापुर)। इलाज के दौरान एक नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल अवैध मिला। इसे सील कर दिया गया है। मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
खैराबाद थाना क्षेत्र के सरायं यूसुफ गांव की मानसी (22) को कस्बे के एवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रशासन ने एक लाख आठ हजार रुपये की धन उगाही की। उसके बाद पैसे की और डिमांड करने पर मना कर दिया तो इलाज नहीं किया। इसकी वजह से प्रसूता की मौत हो गई थी। आक्रोशित होकर परिजनों ने शव को स्ट्रेचर पर रखकर हाईवे से जुड़े खैराबाद बीसीएम मार्ग पर जाम करके प्रदर्शन किया था।
इस घटना के बाद सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. एमएल गंगवार व सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव को जांच करने के निर्देश दिए थे। ये दोनों अफसर सोमवार को जांच करने गए तो वहां पर अवैध तरीके से प्रसव होने की बात सामने आई। अस्पताल अवैध तरीके से चल रहा था। इस पर इसे सील कर दिया गया है। मृतका के पति डब्लू की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक मोहम्मद जमील, डॉ. इरशाद व डॉ. अमजदुल के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब मामले की जांच की जा रही है।