फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Honor Killing: Uncle's murder on illegal relationship with niece

ऑनर किलिंग : भांजी से अवैध संबंध पर मामा की हत्या

Tue, 14 Mar 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Honor Killing: Uncle's murder on illegal relationship with niece
कमलापुर (सीतापुर)। भांजी से अवैध संबंध के चलते बहन और उसके ससुरालीजनों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में ईंट से सिर कूच कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक की बहन समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना रामपुरकलां क्षेत्र के गांव वाजिदनगर नयामतपुर निवासी रज्जन (22) पिछले छह माह से अपनी बहन के घर कमलापुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रहता था। सोमवार सुबह उसका शव हजाराबाग में एक पेड़ से लटकता मिला। शव के हाथ पीछे से रस्सी से बंधे हुए थे। सिर पर गहरी चोट के घाव थे। पास ही खून से सनी ईंट भी पड़ी हुई थी। शव के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ था, जिसके जरिए शव की शिनाख्त की गई। घटना का पता चलने पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान, एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन गंगादेई के साथ फत्तेपुर में रहता था। इसी दौरान रज्जन के अवैध संबंध भांजी से हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर गंगादेई ने नाराजगी जताते हुए सुधर जाने की चेतावनी रज्जन को दी थी।
विज्ञापन

रज्जन की मां को भी इस बारे में बताया था। इसके बावजूद रज्जन में कोई सुधार नहीं आया। रविवार रात गंगादेई के दामाद सूरज, चचेरे देवर फुुदी ने रज्जन को शराब पिलाई। हजाराबाग ले जाकर रस्सी से उसका गला घोट दिया, लेकिन फिर भी रज्जन की मौत नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने ईंट से रज्जन का सिर कूच कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


मृतक सात भाई थे, उसकी बहन की शादी 20 साल पहले हुई थी। मृतक की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर सूरज, फुदी, गंगादेई और उसकी पुत्री पर हत्या की धाराओं के केस दर्ज कर लिया गया है। बहनोई गंगाराम को हिरासत में लेकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनपर भी मुकदमा लिखा जाएगा। अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनपी सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed