फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Home Guard recruitment: Health check-up of 927 candidates will start from October 12

होमगार्ड भर्ती: 927 अभ्यर्थियों का 12 अक्तूबर से होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 10 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Home Guard recruitment: Health check-up of 927 candidates will start from October 12
सीतापुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत 927 अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू होगी। चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण सुबह 8:30 बजे से पुलिस लाइन सीतापुर में कराया जाएगा। इसमें 742 पुरुष और 185 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला कमांडेंट होमगार्ड्स श्यामजीत शाही ने बताया कि 12 से 22 अक्तूबर तक पुरुष अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित तिथि पर महिला अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण और चरित्र सत्यापन होगा। प्रतिदिन 100 अभ्यर्थियों के परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेडिकल में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन उसी दिन कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में दर्ज सीरियल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। स्वास्थ्य परीक्षण का बुलावा पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, खैराबाद, सीतापुर से संपर्क कर सकते हैं। बुलावा पत्र भेजने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज लाना जरूरी
स्वास्थ्य परीक्षण और चरित्र सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को 12 पासपोर्ट साइज फोटो, 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र, सभी शैक्षिक और अन्य अभिलेखों की मूल प्रतियां तथा एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लानी होंगी। इसके अलावा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य मान्य पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा, ताकि प्रक्रिया पूरी करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed