{"_id":"689259a64fbdc82e9a003278","slug":"history-sheeter-with-a-bounty-of-25-thousand-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1055-137780-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा। स्थानीय पुलिस टीम ने सीतापुर, लखनऊ व बाराबंकी में वांछित अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर तीनों जनपदों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि विशेषण गांव के मजरा गौरा निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल मौर्या को गुड़ैचा मार्ग पर सेथरामन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। थाने में दर्ज एक केस में उसकी तलाश थी। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। वह रामपुर मथुरा का ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी व अन्य केस दर्ज हैं। राहुल मौर्या की अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।