फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   High speed van fell into a ditch, seven passengers injured

Sitapur News: तेज रफ्तार वैन खड्ड में गिरी, सात यात्री घायल

Thu, 20 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
High speed van fell into a ditch, seven passengers injured
दुर्घटना में घायल लोगों को ले जाती एंबुलेंस। संवाद
सीतापुर। कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। वाहन में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


लखनऊ से सवारियां लेकर महमूदाबाद आ रही वैन बृहस्पतिवार को पटेल नगर स्थित संदना पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे खाई में उतरकर दूसरी ओर बनी दीवार से जा टकराई। हादसे में उसमें बैठे सात यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। वैन को खड्ड से निकलवाकर कोतवाली ने जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हुए घायल
दुर्घटना में वैन सवार पैंतेपुर की यास्मीन, राशिद, नूरपुर के कुर्बान अली, बेलदारी टोला के जसकरन, सदरपुर के समशाबाद निवासी अयोध्या और लखनऊ हजरतगंज निवासी नंदिनी व तनु को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed