फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hearing on Congress MP's bail plea now on March 11

Sitapur News: कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर अब 11 मार्च को सुनवाई

Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Congress MP's bail plea now on March 11
लखनऊ। यौन शोषण के मामले में जेल में बंद सीतापुर के कांग्रेस सांंसद राकेश राठौर की नियमित जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में बृहस्पतिवार को भी सुनवाई हुई, लेकिन इस दिन में फैसला नहीं हो पाया। विवेचक ने विवेचना पूरी न होने का हवाला दिया। इस पर सुनवाई की अगली तारीख 11 मार्च तय की गई।
विज्ञापन

सांसद पर 17 जनवरी को सीतापुर की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके बाद उनकी अग्रिम जमानत याचिका जनपद न्यायालय सीतापुर व हाईकोर्ट लखनऊ से खारिज हो गई थी। 30 जनवरी को पुलिस ने सांसद को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार होने के बाद सांसद के पांच सहयोगियों पर केस दर्ज किया गया था। फिर सांसद पर दूसरा केस दर्ज किया गया था, जिसमें सांसद और उनकी एक महिला सहयोगी पर पीड़िता व उनके परिवार को धमकाने का आरोप लगा था। बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में एकल बेंच के न्यायाधीश से विवेचक ने कहा कि उनकी विवेचना सही तरीके से पूरी नहीं हुई है। इसलिए उनको मोहलत चाहिए। विवेचक अनूप शुक्ला ने बताया कि मामले की अगली तारीख 11 मार्च लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed