{"_id":"5f43f2d18ebc3e3d13125384","slug":"health-sitapur-news-lko5366560145","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध बुखार से तीन की मौत, बिरैचा में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध बुखार से तीन की मौत, बिरैचा में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर)। मानपुर इलाके के बिरैचा गांव में तीन दिन के भीतर संदिग्ध बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से अधिक लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। एक माह में चार और लोग जान गवां हो चुके हैं। गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। पीड़ित प्राइवेट इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं।
खैराबाद ब्लॉक के बिरैचा गांव में लगातार संदिग्ध बुखार का प्रकोप फैल रहा है। यह बुखार अब जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले 15 दिन के अंदर पराना (55), आरती (11), श्यामा (45) की तीन के भीतर मौत हो गई है, जबकि गांव के निवासी मायादेवी (60), तेजपाल (70) सोहन (30) राम जीवन (28) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हालांकि इनकी मौत पिछले एक माह के दौरान हुई है।
परिवारीजनों का कहना है कि इन लोगों को पहले तेज बुखार आया उसके बाद हाथ पैर में दर्द के साथ तेज पेट दर्द हुआ। उसके बाद प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया। जिन्होंने कई दिनों तक इलाज किया। उसके बाद अचानक इनकी मौत हो गई। गांव में करीब 20 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। कोई सरकारी अस्पताल से इलाज करा रहा है तो कोई प्राइवेट चिकित्सालय में दिखा रहा है। इससे लोग बहुत ही परेशान है। मीडिया में मामला उछलने के बाद अब जिम्मेदार किरकिरी से बतने के लिए गांव में टीम भेजकर जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक परसेंडी डॉ. सुनील शुक्ला ने बताया कि गांव में बुखार फैलने की जानकारी मिली है, एक स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा जा रहा है। मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की जाएंगी।