फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Harsh firing took place in Tilak, video goes viral

Sitapur News: तिलक में हुई हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Sat, 21 Feb 2026 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing took place in Tilak, video goes viral
महोली तिलक समारोह में फायरिंग का वीडियो वायरल। - फोटो : महोली तिलक समारोह में फायरिंग का वीडियो वायरल।
महोली (सीतापुर)। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें दो युवक हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो इलाके के मुसब्बरपुर गांव में आयोजित एक तिलक समारोह बताया जा रहा है। पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुसब्बरपुर गांव में पीयूष मिश्रा का 18 फरवरी को तिलक समारोह कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान बसवै गांव से तिलक चढ़ाने आए एक युवक ने राइफल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक अन्य युवक भी रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जंग बहादुर पांडेय ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed