फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Harish Tripathi became the president of the Bar Association

बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने हरीश त्रिपाठी

Sat, 19 Dec 2015 11:04 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि बार एसोसिएशन सीतापुर की वर्ष 2016 की कार्य कारिणी के विभिन्न पदों की चुनावी प्रक्रिया अपनाई गई, इनमें अध्यक्ष व सचिव अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर शनिवार को मतदान प्रक्रिया अपनाई गई। इसे लेकर दीवानी कचेहरी परिसर में सुबह से अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के हरीश त्रिपाठी व संजय श्रीवास्तव के बीच सीधा मुकाबला रहा। सचिव पद पर छह उम्मीदवार मैदान में थे। 466 मत पाकर अध्यक्ष पद पर हरीश त्रिपाठी ने जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय श्रीवास्तव को 296 मत मिले।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद विजय अवस्थी जीते। विजय को 484 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिश्रीलाल चौरसिया को हराया। गोपाल कृष्ण को 91 मत मिले। सचिव पद पर दिनेश मौर्य विजयी हुए। दिनेश को 252 मत मिले। इनके प्रतिद्वंदी गिरीश को 196 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कार्यकारिणी में पंकज अग्निहोत्री, शैलेंद्र प्रताप, अतीक खां, अकील अहमद, अखिलेश सिंह गौर, प्रमोद कुमार सिंह निर्वाचित हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद दस वर्ष से अधिक विकेश कुमार सिंह व विवेक कुमार, उपाध्यक्ष पद दस वर्ष अंजुल कुमार पांडेय व राकेश चौधरी, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवनाथ मिश्र चुने गए है।


संयुक्त सचिव प्रकाशन में प्रेम रत्न कटियार चुने गए। इन्होंने सर्वेश शुक्ला को हराया। मालूम हो कि एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद आफान अहमद सिददीकी व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद भूपेंद्र पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।


 इसके अलावा एसोसिएशन की जूनियर कार्यकारिणी सदस्य पद पर मात्र छह लोगों की प्रत्याशा के चलते मोहम्मद मुईन खां, प्रभाकर शुक्ल, रत्नेश द्विवेदी, सदाशिव त्रिवेदी, संदीप त्रिपाठी व शैलेंद्र कुमार वर्मा भी पूर्व में निर्विरोध
घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed