{"_id":"58e1381c4f1c1b4c3e5b441c","slug":"hargaon-mla-s-health-worsens","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगांव विधायक की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगांव विधायक की तबीयत बिगड़ी
Amarujala Bureau
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मरीज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव से भाजपा विधायक सुरेश राही की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। परिवार वालों ने आननफानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। करीब एक घंटे के इलाज के बाद चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह देते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
रविववार को हरगांव विधायक सुरेश राही ने परिवार के सदस्यों से गले में दर्द व बोलने में दिक्कत हो गई थी। इस पर परिवार उन्हें लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। यहां पर चिकित्सकों ने विधायक सुरेश की जांच की।
विज्ञापन
जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि मामूली दिक्कत है, जो कुछ ही देर में ठीक हो जाएगी। सीएमएस डॉ. एके गौतम ने बताया कि विधायक जी को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अनियमित खानपान व आराम न कर पाने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
उनके गले में हल्की सूजन आ गई थी। यह सूजन अधिक बोलने व ठंडा पेय पीने की वजह से आ गई है। उचित इलाज देने के बाद उन्हें आराम की सलाह देते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया है।