{"_id":"610594e58ebc3eb2bf1d8de7","slug":"happy-seeing-the-results-promising-promising-sitapur-news-lko5893520164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजे देखकर खुशी से झूमे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजे देखकर खुशी से झूमे होनहार
विज्ञापन
सुमित्रा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट आने के बाद खुशी जताती छात्राएं। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं व 12वीं के नतीजे शनिवार दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। नतीजे देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने माता-पिता व गुरुजनों के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस बार मेरिट लिस्ट न जारी होने से विद्यार्थियों में मायूसी छाई रही। 87,024 विद्यार्थियों ने इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
10वीं व 12वीं के नतीजे शनिवार दोपहर 3:30 बजे आने की एक दिन पहले ही बोर्ड ने घोषणा कर दी थी। इससे विद्यार्थियों में रिजल्ट देखने को लेकर उत्सुकता बन गई थी। वह तीन बजे के बाद गूगल पर अपना रिजल्ट सर्च करने का प्रयास करते रहे। जैसे ही 3.30 बजे घड़ी की सुइयां पहुंची तो विद्यार्थियों में उत्सुकता और अधिक बढ़ गई। लेकिन रिजल्ट 15 मिनट देरी से आया, इससे विद्यार्थी एक-दूसरे को फोन करके रिजल्ट के बारे में अपडेट करते रहे।
कुछ देर बाद रिजल्ट आते ही अपना रोल नंबर डाला। स्कीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होते ही वह खुशी से झूम उठे। उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता को रिजल्ट एनाउंस होने की जानकारी दी। उसके बाद गुरुजनों को फोन करके रिजल्ट के बारे में बताया। गुरुजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस बार जिले में 396 माध्यमिक कॉलेजों में 87024 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
कोरोना के कारण 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। विद्यार्थियों के पिछले रिकार्ड को देखते हुए उन्हें प्रमोट किया गया है। रिजल्ट हाईस्कूल के अंक का 50 फीसदी, कक्षा 11वीं का 40 फीसदी व 12 में प्री एग्जाम का 10 फीसदी लेकर 12वीं का 100 फीसदी रिजल्ट तैयार किया गया है।
डीआईओएस को भी नहीं हो सकी जानकारी
अभी तक माध्यमिक शिक्षा परिषद डीआईओएस को जिले के विद्यार्थियों का पूरा डाटा मुहैया करा देता था। इससे डीआईओएस टॉप टेन विद्यार्थी घोषित कर देते थे। जिले का कैसा रिजल्ट रहा, यह भी जानकारी हो जाती थी। इस बार शासन ने पहले ही मेरिट लिस्ट घोषित न करने की घोषणा कर दी थी।
इसी वजह से इस बार डीआईओएस को जिले के रिजल्ट की कोई अपडेट नहीं दी गई। केवल विद्यार्थी अपना अनुक्रमांक डालकर रिजल्ट देख सकते थे। डीआईओएस को खुद ही जिला सीतापुर के रिजल्ट की जानकारी नहीं हो सकी। डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया शासन से जिले के रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पंजीकृत विद्यार्थी
हाईस्कूल में छात्र - 26375
हाईस्कूल में छात्राएं -20412
इंटर में छात्र -22956
इंटर में छात्राएं-17371
10वीं व 12वीं में विद्यार्थी- 87024