फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Happy New Year

नए साल के पहले दिन युवाओं ने की मस्ती

Wed, 01 Jan 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Happy New Year
महावीर पार्क में नर्व वर्ष के पहले दिन मस्ती करती युवतियां। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। नए साल 2020 का आगाज धूमधाम से हुआ। साल के पहले दिन लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। धूप खिलने के बाद पार्को में लोगों ने खूब मौज मस्ती की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया जबकि महिलाओं ने पार्कों में बैठकर किटी पार्टी का लुत्फ उठाया। सरकारी कार्यालयों में अफसरों ने एक दूसरे को फूल का गुलदस्ता सौंपा और दिनभर बधाइयों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

नए साल के आगमन को लेकर लोगों के अंदर पहले से ही उत्साह था। रात में जैसे ही घड़ी की सुई 12 को क्रास किया, वैसे ही लोगों में उत्साह दोगुना हो गया। सबने एक दूसरे को गले लगकर नए साल की बधाई देनी शुरु कर दी। साथ ही कई जगहों पर डीजे पर डांस कार्यक्रम भी हुए। सुबह लोगों ने सबसे पहले मोबाइल से नए साल के बधाई के मैसेज भेजे।
विज्ञापन

उसके बाद जो भी मित्र मिले, उनको गले लगकर बधाई दी। वही कुछ ऐसा ही हाल सरकारी कार्यालयों में दिखाई दिया। अफसर जैसे ही कार्यालय पहुंचे मातहत उनके फूल का गुलदस्ता लेकर कार्यालय आ गए। जिलाधिकारी को एसडीएम सदर अमित भठ्ठ ने गुलदस्ता सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अन्य कई अफसरों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके नए साल की बधाई दी। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक को अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, आरआई सहित कई अफसरों ने कार्यालय पहुंचकर बधाई दी। इसी प्रकार बीएसए, सीएमओ, अधीक्षण अभियंता, सीडीओ, डीआईओएस सहित अन्य अफसरो के कार्यालयो में बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। साल के पहले दिन बधाइयों में ही निकल गया।
मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद
नए साल के आगमन पर लोगों ने सबसे पहले अपने घर के बड़े बुजुर्गों को आशीर्वाद लिया। बड़े बुजुर्गो ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद लोग शहर के श्यामनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली माता मंदिर, सांई बाबा मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरो में जाकर पूजा अर्चना की। ईश्वर से पूरे साल सुखमय होने की कामना की।

पार्को व रेस्टोरेंटों में रही भीड़
नए साल पर पार्को व रेस्टोरेंट में खूब भीड़भाड़ रही। लोग पूजा अर्चना करके सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकले। उसके बाद अपने ईष्ट मित्रों को बधाई देकर रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां पर लजीज भोजन का आनंद लिया। वही पार्को में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ जश्न मनाने पहुंचे। यहां पर बच्चो ने मस्ती की, तो अन्य लोगो ने व्यजंनों का लुत्फ उठाया। कई दिनो बाद सुबह ही धूप निकलने से नए साल का मजा कुछ और ही बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed