Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Half-yearly examinations to begin on the 17th; question papers arrive at the BRC.

Sitapur News: अर्धवार्षिक परीक्षा 17 से, बीआरसी पहुंचे प्रश्नपत्र

Sun, 15 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations to begin on the 17th; question papers arrive at the BRC.
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से प्रारंभ होंगी। प्रश्नपत्र डायट से बीआरसी पहुंचा दिए गए हैं। न्याय पंचायत स्तर से प्रधानाध्यापक प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे। उत्तरपुस्तिकाओं का इंतजाम प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट से करेंगे। बीएसए ने सभी बीईओ को बेहतर तरीके से परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 3500 परिषदीय विद्यालय हैं जिनमें 4.50 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि 17 से 21 नवंबर के मध्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। रोजाना दो पालियों में परीक्षा होगी। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक की लिखित व मौखिक दोनों तरह से परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र डायट से बनकर तैयार हो गए हैं। इन प्रश्नपत्रों को बीआरसी पर पहुंचा दिया गया है। यहां से संकुल शिक्षक प्रश्नपत्र प्राप्त करके न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाएंगे। न्याय पंचायत से प्रधानाध्यापक प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट है। इस ग्रांट से प्रधानाध्यापक उत्तरपुस्तिकाओं की खरीद करेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed