फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Had to go to Lucknow to get platelets

Sitapur News: प्लेटलेट्स चढ़वाने के लिए जाना पड़ता लखनऊ

Mon, 28 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Had to go to Lucknow to get platelets
सीतापुर। डेंगू पीड़ित मरीजों को जिले में प्लेटलेट्स की सुविधा मिलना दूर की कौड़ी साबित हो रही है। करीब आठ माह से जिला अस्पताल के ब्लॅड बैंक में कंपोनेट सपरेटर लगाने की कवायद चल रही है। अभी तक महज चार मशीनें ही आ सकी हैं। इस समय जब जरूरत पड़ रही है तो लोगों को कंपोनेट सपरेटर की कमी अखर रही है। विभागीय उदासीनता के चलते मरीज लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लॅड बैंक में करीब आठ माह पहले कंपोनेट सपरेटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके जरिए ब्लॅड से प्लेटलेट्स निकाला जाता है। इसके लिए करीब 20 लाख का बजट ढांचा बनाने के लिए ब्लॅड बैंक को प्राप्त हुआ था। करीब चार मशीनें भी आ गईं थीं। इसके लिए करीब आठ मशीनों की जरूरत पड़ेगी। उसके बाद से यह कवायद ठंडे बस्ते में चली गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्लेटलेट्स निकालने की सुविधा न होने से मरीजों को दिक्कतें आ रही है। इस समय वायरल फीवर व डेंगू के मामले बढ़ रहे है। इन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है तो अस्पताल के पास रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। इससे रोजाना सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों तक से आठ से 10 मरीज रेफर किए जा रहे हैं। अगर यह सुविधा जिले में शुरू हो जाए डेंगू मरीजों को काफी हद तक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा जा चुका है पत्र
कंपोनेट सपरेटर के लिए शासन स्तर से मशीनें आनी हैं। कई मशीनें आ गई हैं। कुछ मशीनें जल्द आने की उम्मीद है। इसके लिए शासन को पत्राचार भी किया जा चुका है।
- डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed