{"_id":"69e679ed575a8fcea10bd5d1","slug":"haat-bazaars-will-be-built-in-ramnagar-nerikala-and-four-other-villages-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154471-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रामनगर, नेरीकला व चार अन्य गांवों में बनेंगे हाट बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रामनगर, नेरीकला व चार अन्य गांवों में बनेंगे हाट बाजार
Tue, 21 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रामीण इलाकों में छह नए हाट बाजार स्थापित किए जाएंगे। सदर, महोली व महमूदाबाद मंडी समिति क्षेत्र में हाट बाजार के लिए जमीन चयनित कर ली गई है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंडी समिति के सचिव को मंडी परिषद के माध्यम से चयनित भूमि पर हाट बाजार का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
हाट बाजार स्थानीय किसानों और ग्रामीणों के लिए एक स्थायी और सुलभ व्यापारिक स्थल बनेंगे। इससे न केवल उन्हें अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम साबित होगा।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि सीतापुर मंडी समिति क्षेत्र के रामनगर और नेरीकला में हाट बाजार के लिए जमीन चयनित कर ली गई है। रामनगर में 0.0162 हेक्टेयर व नेरीकला में 0.100 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा मंडी समिति महोली के ब्रह्मावली और मस्जिद गांव व मंडी समिति महमूदाबाद के अकबापुर व अंगेथुवा में हाट बाजार के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। डीएम ने संबंधित मंडी समिति के सचिवों को उपनिदेशक (निर्माण) से समन्वय बना कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।