{"_id":"67e2f8514202de347700bd7c","slug":"guruji-you-are-no-less-than-god-please-pass-me-sitapur-news-c-102-1-slko1053-129161-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गुरुजी, आप भगवान से कम नहीं, पास कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गुरुजी, आप भगवान से कम नहीं, पास कर दें
Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सर.. प्लीज पास कर दीजिएगा..मेरा दुनिया में कोई नहीं है। मजदूरी करता हूं तब जाकर पेट पालता हूं। भगवान आपका भला करें। मेरे लिए आप भगवान से कम नहीं है। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं में मूल्यांकन के दौरान कुछ इस तरह की भावुक बातें परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लिखी मिल रही हैं।
इन भावुक अपीलों को पढ़कर परीक्षक भी हैरान हैं। वहीं जांच के दौरान कई उत्तरपुस्तिकाओं में से निकल रहे नोट भी जांच करने वाले शिक्षकों को मिल रहे हैं। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर चल रहा है। जांच कार्य से जुड़े कुछ शिक्षकों ने बताया कि इन उत्तरपुस्तिकाओं में 100, 200 व 500 रुपये के नोट मिल रहे हैं। विद्यार्थी जवाब के बाद जहां पर गलत होने की संभावना होती है वहीं पर नोट चस्पा कर देते है। कुछ विद्यार्थी कोई अपील नहीं लिख रहे हैं सीधे नोट चस्पा कर देते हैं। गुरुजी आप देख लेना।