फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Guiness record in plantation

30 प्रजाति के एक साथ लगे 360 पौधे

Tue, 28 Jul 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Guiness record in plantation
सीतापुर। वन विभाग ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक साथ एक ही प्रजाति के पौधे रोपने का मंगलवार को रिकॉर्ड बनाया। शहर के आचार्य नरेंद्र देव पार्क में 360 पौधे एक ही घंटे में रोपे गए। यह 30 प्रजाति के पौधे थे। वन विभाग अब इनकी सही तरीके से देखभाल करके इनको वृक्ष का रुप देगा। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पौधरोपण का अनोखा विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की थी। यह रिकार्ड एक साथ आठ जिलों में 240 प्रजातियों के पौधे रोपने का था।
विज्ञापन

इन जिलों में अपना सीतापुर जिला भी शामिल है। पौधरोपण के लिए शहर का निर्माणाधीन आचार्य नरेंद्र देव पार्क को चुना गया था। यहां पर एक ही घंटे में 360 पौधे रोपित किए गए। जिसमे 30 प्रजाति के पौधे शामिल थे। एक प्रजाति के एक साथ 12-12 पौधे लगाए गए। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई। साथ ही इसका वीडियो भी बनाया गया। डीएफओ अनिरूद्घ पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी पौधे रोपने का काम पूर्ण किया गया है। इस दौरान वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। इससे पहले इस पौधरोपण की मॉक ड्रिल भी की गई थी।
विज्ञापन

इन प्रजातियों के रोपित हुए पौधे
शहतूत, अुर्जन, कैजुरीना, ऐरिका पॉम, कठजामुन, मौल श्री, कदम्ब, बाटल पॉम, आडू, आम, कनकचम्पा, अलमांडा, मनोकामिनी, कैना, सैलिक्स, रात की रानी, दिन का राजा, खिरनी, मीठी नीम, साल, बेला, गुलैची, दालचीनी, डम्ब केन, अडेनियम, गिलोय, साइकस पॉ, सर्पगन्धा व अश्वगंधा प्रजाति के पौधे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed