फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Greeted the new year in Sitapur

उल्लास के साथ नए साल का किया स्वागत

Thu, 31 Dec 2020 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Greeted the new year in Sitapur
शहर के एक होटल में न्यू ईयर सेलिब्रेट करते लोग। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में गुरुवार शाम से ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। बच्चों, युवाओं और युवतियों में खासा उल्लास नजर आया। हर किसी ने अपने अंदाज में साल 2021 का स्वागत किया। कोविड-19 गाइडलाइन के कारण इस बार देर रात तक धमाल नहीं हो सका। शहर के रेस्टोरेंट व कैफे रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति के चलते शाम को ही सन्नाटा पसर गया। घरों में जरूर धमाल करते हुए लोगों ने नए साल का स्वागत किया। रात 12 बजते ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। इस दौरान पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दुकानों में गिफ्ट खरीदने के लिए बच्चों, युवकों व युवतियों की आवाजाही शुरू हो गई। सभी ने अपनी पसंद के गिफ्ट खरीदे। सभी ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। उत्साह व उमंग में डूबे लोग गुरुवार की शाम से ही जश्न मनाने में मशगूल हो गए। शाम को युवाओं की टोलियां शहर के होटलों व रेस्तरां में जुटने लगीं। कई लोग परिवार के साथ डिनर करने पहुंचे। शाम गहराते ही फिजां में डीजे की धुन गूंजने लगी। युवाओं ने संगीत की धुन पर ठुमके लगाए। कुछ रेस्तरां में नए साल को लेकर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

घरों में जरूर रात 12 बजते ही एक-दूसरे को बधाई देने का दौर चल निकला। खुशनुमा माहौल में नव वर्ष 2021 का हर किसी ने स्वागत किया। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। नशे में पाए जाने वाले चालकों का चालान भी किया गया। कोविड-19 गाइडलाइन के चलते अबकी देर रात तक पार्टियां भले नहीं हो सकीं, लेकिन नए साल का उल्लास हर किसी के सर चढ़कर बोलता दिखाई दिया। रात 12 बजते ही सोशल साइट बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed