{"_id":"6aee1eb5b3b077dba80fe14d","slug":"grandfather-and-granddaughter-struck-by-a-motorcycle-on-the-highway-both-die-sitapur-news-c-102-1-slko1055-167235-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईवे पर बाइक की चपेट में आए बाबा-पोती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईवे पर बाइक की चपेट में आए बाबा-पोती, मौत
Sat, 07 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया में शुक्रवार शाम गोधना गांव के सामने हाईवे पार कर रहे बाबा-पोती बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार गोधना गांव निवासी अतीकुर्रहमान (62) अपनी पोती फातिमा (6) के साथ शाम को पैदल ही नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही एक तेजरफ्तार बाइक की टक्कर दोनों को लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों घायलों को सिधौली सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी व चालक की तलाश जा रही है। आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर तय होगी।