{"_id":"614e1b1e8ebc3ef8d81d7675","slug":"government-will-give-better-facilities-to-entrepreneurs-sitapur-news-lko597111536","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को सरकार देगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को सरकार देगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आईटीआई सीतापुर में एक्सपोर्ट कान्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमेें उद्यमियों को सांसद ने सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा निर्यात को प्रोत्साहित किए जाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी निर्यातकों व उद्यमियों को दी गई। साथ ही जनपद से निर्यात होने वाले उत्पाद चीनी, चावल व दरी के स्टॉल भी लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजेश वर्मा ने किया। सांसद ने कहा कि सीतापुर का नाम विश्व में लिया जाता है। प्रधानमंत्री ने भी उत्तर प्रदेश के दो जिले सीतापुर व अलीगढ़ का नाम रैली में लेकर इनकी महत्ता बता दी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रामाशीश डीसी वाणिज्यकर, शांतनु विपणन निरीक्षक, बीडी भारती श्रम प्रवर्तन अधिकारी, वेदरत्न एफ पीओ, राजपाल सिंह प्रधानाचार्य आईटीआई सीतापुर ने तकनीकी सत्र लेकर विभिन्न विभागों द्वारा निर्यातकों व उद्यमियों को प्रदान की जा रही सेवाओं के विषय में बताया।
इस दौरान उद्यमियों के सवालों के उत्तर भी दिए गआ। कार्यक्रम में निर्यातक इश्तियाक हुसैन, विजय बंसल, विवेक गुप्ता, कुलदीप सिंह, बीपी सिंह सहित तमाम उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम में उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। जिला उद्योग उपायुक्त आशीष गुप्ता ने अतिथियों का धन्यवाद दिया।