{"_id":"efef0bdf544274f53ed2fb28ea94b063","slug":"government-is-not-giving-money-of-sugarcane-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों का पैसा दबाए बैठी प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों का पैसा दबाए बैठी प्रदेश सरकार
बिसवां (सीतापुर) / अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना काश्तकारों के साथ छल कर रही है। केंद्र ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का पैसा दे दिया है पर यह सपा सरकार किसानों को भुगतान नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल दिलाया जाए। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे में भी भेदभाव किया जा रहा है। इस मामले की जांच कराई जाए। जिला सहकारी बैंकों में जमा खाता धारकों के रुपये का भुगतान करने के बजाए उन्हें दौड़ाया जा रहा है। खाताधारकों के खाते से जमा निकासी की जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनहित के मसलों पर पूरी तरह से अक्षम साबित हुई है। शहरी और गंवई इलाकों की जनता मूलभूत जरूरतों से जूझ रही है पर उन्हें सरकार ये सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा पा रही है। सरकार को चाहिए कि वो जनता को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करें, जिससे कि जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन में भाजपा ने नगर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करने, बिसवां तहसील में गो हत्या पर अंकुश लगाया जाए तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए, जलभराव की समस्या से निजात दिलाया, सरावगी टोला निवासी आकाश नाग पर राष्ट्र विरोधी व्यक्तियों द्वारा किए गए हमले की जांच करवाकर तत्काल कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री राजीव मिश्रा, जिला महामंत्री सलिल सेठ, राजाराम गुप्ता, आनंद दीक्षित, साकेंद्र वर्मा, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, राजू जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन