फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Goods train derailed

मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, टला हादसा 

Sun, 21 Aug 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Goods train derailed
- फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन प्लेटफार्म के तीन नंबर ट्रैक पर रविवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह ट्रेन गोंडा से रोजा को जा रही थी। हालांकि प्लेटफार्म पर डिरेल होने से रेल यातायात बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन


आननफानन विभागीय अफसरों ने कंट्रोल रूम के जरिए इसकी सूचना दी। दुर्घटना सहायता ट्रेन से आए रेलवे कर्मचारी पटरी से उतरे कोच को ट्रैक पर लाने की कवायद में जुटे रहे। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर को एक मालगाड़ी गोंडा से रोजा जा रही थी। इसमें 45 डिब्बे थे। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीतापुर कैंट रेलवे स्टेशन पर इसे तीन नंबर ट्रैक पर लाया गया था। तभी प्लेटफॉर्म पर ही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि डिब्बा प्लेटफार्म फाउंडेशन के सहारे टिक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था, बल्कि इससे समूचा ट्रैक भी बाधित हो जाता। उधर, कोच के पटरी से उतरने की खबर से खलबली मच गई। बाद में रेलवे प्रशासन ने लखनऊ कंट्रोल रूम को इसकी खबर दी।


सूचना पर रोजा से दुर्घटना सहायता ट्रेन के जरिए गैंगमैन की टीम सीतापुर रवाना हुई। सीतापुर कैंट स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीतापुर कैंट स्टेशन के सेकेंड प्लेटफार्म पर मालगाड़ी को लाया गया था। इसी दरम्यान 45 नंबर डिब्बा पटरी से उतर गया। बेपटरी हुए कोच को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed