{"_id":"66e5fca20e9c50a5f300a9ac","slug":"goat-and-dog-targeted-by-wild-animal-sitapur-news-c-102-1-slko1055-118887-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बकरी और कुत्ते को जंगली जानवर ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बकरी और कुत्ते को जंगली जानवर ने बनाया निशाना
Sun, 15 Sep 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर दिखने की सूचना पर जमा ग्रामीण।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में जंगली जानवरों के हो रहे हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार दोपहर बसेती गांव में जंगली जानवरों के झुंड ने एक बकरी को मार दिया। जबकि दो बकरी घायल हो गईं।
देर रात गोला मार्ग पर पारा गांव में जंगली जानवर एक कुत्ते को गन्ने के खेत में खींच ले गया। ग्रामीण आवाज सुनकर पीछे-पीछे दौड़े मगर तब तक जानवर भाग गया। पसनैका में भी मुन्नी लाल की बकरियां खेत पर चरने गईं थीं। रेंजर वीरु पाल ने बताया कि बसेती गांव में मिले पगचिह्न सियार के हैं। अन्य पगचिह्नों की भी जांच की जा रही है।
शेर होने की अफवाह
खैराबाद (सीतापुर)। बिसवां के बागड़मऊ में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने वनविभाग को सूचना दी कि वहां शेर आ गया है। वनविभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने दावा किया कि यह एक अफवाह है। खैराबाद के विनौरा गांव के विद्यालय से कुछ दूरी पर मंदिर मे एक शिक्षका दर्शन करने गई थी।
विज्ञापन
तभी वहां कुछ कुत्ते भौंकते नजर आए। वनविभाग ने बताया कि जिस पर कुत्ते भौंक रहे थे। वह सियार था। गांव शाहपुर के खेतों में पगचिह्न को देखे गए हैं। वह किसके हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। उप वनक्षेत्राधिकारी अभिषेक रंजन पांडे ने बताया कि पगचिह्न सियार के लग रहे हैं।