फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girls returning from school were dragged into a field by miscreants, who fled when they raised an alarm.

Sitapur News: स्कूल से लौट रही छात्राओं को खेत में खींच ले गए शोहदे, शोर मचाने पर भागे

Thu, 15 Jan 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Girls returning from school were dragged into a field by miscreants, who fled when they raised an alarm.
सकरन। इलाके के कड़बड़ा के पास दो बाइकों पर सवार दो शोहदों ने स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ की। आरोप है कि शोहदे छात्राओं को गन्ने के खेत में खींच ले गए। छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव निवासी दो छात्राएं गाड़ोसा के एक इंटर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। दोनों घर से स्कूल साइकिल से ही आती जाती हैं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट पर दोनों छात्राएं साइकिल से अपने घर जा रही थीं। आरोप है कि कड़बड़ा के पास दो बाइकों पर सवार दो शोहदे उनका पीछा करने लगे। जैसे ही छात्राएं सिरकिंडा कल्ली मार्ग पर अशोक कुमार के खेत के पास पहुंचीं, वैसे ही युवकों ने छात्राओं की साइकिल के आगे अपनी बाइक लगा कर रोक लिया।
विज्ञापन

बाइक से उतरकर दोनों युवकों सिरकिंडा निवासी राजा अवस्थी और शिवेंद्र मिश्रा ने दोनों छात्राओं को पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी छेड़छाड़ करते हुए उन्हें गन्ने के खेत में खींच ले गए। छात्राओं ने विरोध किया तो उन्हें पीटा गया। इस पर छात्राओं ने मदद के लिए शोर मचाया तो मार्ग से गुजर रहे ग्रामीण खेत की ओर बढ़े और शोहदे छात्राओं को छोड़कर भाग गए। इसके बाद छात्राओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर सकरन थाने आए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल का रिश्तेदार है एक आरोपी
घटना के बाद से छात्राएं काफी डरी सहमी हैं। वहीं, पीड़िताओं के अनुसार एक आरोपी शिवेंद्र उनके स्कूल के प्रधानाचार्य के साले का लड़का है। बताया कि आरोपी शिवेंद्र ने चार माह पूर्व स्कूल की ही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed