{"_id":"62ffdb22470d99085d5c7f5b","slug":"girl-s-body-found-in-the-field-sitapur-news-lko644369597","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला युवती का शव
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र हरगांव में शुक्रवार को एक युवती का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
थाना हरगांव क्षेत्र के परसेहरामाल आदर्श इंटर कॉलेज के पास लखीमपुर मार्ग के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवती का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक शव लगभग तीन-चार दिन पुराना है। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। उसने सफेद रंग का सलवार सूट पहन रखा था जो किसी स्कूल की ड्रेस जैसा लग रहा है। उसके गले में मंगलसूत्र, पैरों में बिछिया, कान में कुंडल और हाथों में चूड़ियां मिलीं।
वहीं ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव फेंका गया है। मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित ने भी जांच करते हुए मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। एसओ बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू की तो युवती के दोनों हाथ पीछे बंधे मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुपट्टे से हाथ बांधकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की है। वहीं घटना के पीछे प्रेम संबंध की बात को देखते हुए भी पुलिस जांच कर रही है। उसकी पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों के साथ लखीमपुर पुलिस की भी मदद ले रही है।