{"_id":"657f3cac3fbd24dceb01ad29","slug":"girl-reunited-with-family-with-the-help-of-social-media-sitapur-news-c-102-1-slko1055-7135-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सोशल मीडिया की मदद से परिजनों से मिली बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सोशल मीडिया की मदद से परिजनों से मिली बच्ची
Sun, 17 Dec 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को लापता हुई एक बच्ची सोशल मीडिया के जरिये अपने परिजनों से मिल पाई। महज छह घंटे में बच्ची अपने घर पहुंच गई। केसरीगंज गांव में रविवार सुबह करीब 10 बचे एक बच्ची रोते हुए मिली।
स्थानीय लोगों ने उससे पूछा लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। इस पर लोगों ने उसे एक दुकान पर बैठाकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही पुलिस को भी मामले की जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो वायरल होने पर नगर के मोहल्ला अंबर सरांय निवासी अनुज कुमार शुक्ला व उनकी पत्नी रुचि शुक्ला पुलिस चौकी पहुंचीं। उन्होंने बच्ची की पहचान अपनी पुत्री कावेरी शुक्ला (9) के रूप में की।
विज्ञापन
बताया कि खेलते समय बच्ची भटक कर केसरीगंज पहुंच गई थी। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि बच्ची को महज छह घंटे के अंदर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सोशल मीडिया की मदद से बच्ची दोबारा अपने परिजनों से मिल सकी।