फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl dies due to snakebite

Sitapur News: सर्पदंश से बालिका की मौत

Sun, 18 Aug 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 18 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to snakebite
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सर्पदंश से शुक्रवार देर रात एक किशोरी की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रंडा खुर्द गांव निवासी रूबी (15) परिजनों संग शुक्रवार रात टिन शेड के नीचे सो रही थी।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे रूबी ने अपने पिता राकेश को जगाया। बताया कि उसके बाएं पैर की अंगुली में किसी कीड़े ने काट लिया है। राकेश ने देखा कि रूबी के पैर की अंगुली में किसी कीड़े के काटने के निशान थे।
विज्ञापन

राकेश उसे ई रिक्शा से सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही रूबी ने दम तोड़ दिया। परिजन किशोरी को लेकर घर चले आए। बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने बंधाया ढांढस
सूचना पाकर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच जांच की। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed