फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl dies after wall collapses in rain

बारिश में दीवार ढहने से बच्ची की मौत

Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after wall collapses in rain
खैराबाद क्षेत्र के असोढर गांव मे कच्ची दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा व घर के बाहर मौजूद लोग। - संवा? - फोटो : SITAPUR
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद इलाके के एक गांव में मंगलवार को बारिश से एक कच्ची दीवार ढह गई। उसके नीचे दबकर मां के साथ सो रही दस दिन की बच्ची की मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

खैराबाद इलाके के असोढ़र गांव निवासी रईस की पत्नी फराह (25) अपनी दस दिन की दुुधमुंही बच्ची उमेरा खातून के साथ घर में सो रही थी। मंगलवार सुबह तेज बारिश होने लगी। कुछ देर के बाद बारिश की वजह से कच्ची दीवार कमजोर हो गई और भरभराकर गिर गई। इसके नीचे दोनों दब गईं। हादसे के बाद कोहराम मच गया। सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
विज्ञापन

मां-बेटी को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत नाजुक है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed