फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl consumed poisonous substance in police station during marriage agreement

Sitapur News: विवाह समझौते के दौरान युवती ने कोतवाली में खाया विषाक्त पदार्थ

Sun, 26 Nov 2023 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 26 Nov 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Girl consumed poisonous substance in police station during marriage agreement
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली में विवाह के फैसले के दौरान युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आननफानन परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के परिजनों का आरोप है कि लड़का पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। इसलिए युवती ने खुद की शादी से इंकार कर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदरपुर की एक युवती का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजाभारी निवासी अंकुश वर्मा के साथ तय हुआ था। तिलक 25 जून को हुआ था। शादी की तिथि तय नहीं हो सकी थी। मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि लड़के पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इससे नाराज युवती ने खुद ही शादी करने से मना कर दिया था। लड़की पक्ष ने 21 नवंबर को कोतवाली महमूदाबाद में प्रार्थना पत्र दिया था। 23 नवंबर को पुलिस ने फैसला कराने बुलाया था।
विज्ञापन

उस दिन फैसला नहीं हो सका। जिसके बाद रविवार को फिर पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया। कोतवाली में दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। तभी युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। बातचीत के दौरान बहन की हालत बिगड़ते देख भाई मुकेश ने उसे सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती करवाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि लड़का पक्ष भी विवाह करने के लिए राजी था। लड़की ने ही विवाह करने से मना कर दिया था। लड़की पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

युवती की हालत में है सुधार

एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद से ज़िला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन परिजन उसे बीसीएम अस्पताल खैराबाद ले गए थे। फिर वहां से उसे लखनऊ ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने युवती को सिधौली में उतरवा कर सीएचसी में भर्ती कराया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया युवती की हालत में सुधार है।



दो बार थाने बुलाया गया

पुलिस का कहना है दोनों पक्षों को दो बार थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच मांगलिक कार्यक्रम के दौरान खर्च हुए पैसे को लेकर का समझौता होना था। लेकिन दोनों पक्षों एक दूसरे पर अधिक रुपये खर्च होने की बात कह रहे थे। इस वजह से बात नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed