फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   innocent girl kidnapped from tilak ceremony and raped in sitapur

सीतापुर: तिलक समारोह में गई मासूम को अगवा कर की दरिंदगी, हालत गंभीर

Wed, 09 Dec 2020 04:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
innocent girl kidnapped from tilak ceremony and raped in sitapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सीतापुर में तिलक समारोह से एक मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना स्थल पर बालिका बेहोशी की हालत में मिली। कुछ महिलाओं ने उसे घर पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण बालिका को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो महिलाओं सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ा है। चर्चा है कि घटना में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। सिधौली क्षेत्र के एक गांव की छह साल की बालिका परिवार के साथ क्षेत्र के ही एक गांव में तिलक समारोह में गई थी।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब दस बजे घर में तिलक चल रहा था। घर के बाहर डीजे बज रहा था। तभी छह साल की बालिका अगवा हो गई। गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब बालिका बेहोश हो गई तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उधर से गांव की दो महिलाएं नित्यकर्म के लिए निकलीं। महिलाओं ने बालिका को पड़ा देखकर उसे रिश्तेदार के वहां पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक थी। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ के एक अस्पताल भेजा गया। बालिका के पिता ने रामखेलावन उर्फ चोखे को नामजद किया है। पुलिस ने रामखेलावन सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कई और लोगों के शामिल होने की चर्चा 

गांव में चर्चा है कि घटना में दो या उससे अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि गांव की दो महिलाओं ने बालिका को उसके रिश्तेदार के घर के बाहर पहुंचाया था। जिसके बाद रामखेलावन व एक ग्रामीण ने उसे घर के अंदर पहुंचाकर घटना के बारे में बताया था। उस वक्त रामखेलावन नशे में था। गांव में चर्चा है कि इस घटना में कुछ और लोग शामिल थे। 

आरोपी हिरासत में, जांच जारी
इंस्पेक्टर राम प्रकाश का कहना है कि बालिका के पिता ने रामखेलावन के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रामखेलावन को पकड़ लिया गया है। उसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कई और लोग भी पूछताछ के लिए बुलाए गए। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed