फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ghagra decreased in sitapur

घाघरा घटी, कटान हुई तेज

Wed, 19 Jul 2017 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Ghagra decreased in sitapur
बाढ़ - फोटो : amar ujala

घाघरा के जलस्तर में मामूली गिरावट आई है, लेकिन नदी का कहर बाढ़ से भी भयानक हो गया है। नदी तटीय इलाके में तेजी से कटान कर रही है। मंगलवार रात से बुधवार तक 21 घर बर्बाद हो गए।

विज्ञापन


इनमें कुछ घर कटान की भेंट चढ़ गई, जबकि कई घरों को परिवारों ने ही ढहा दिया। कटान की भयावहता देख, प्रशासन भी हड़कंप में है। रेउसा क्षेत्र में एसडीएम खुद कैंप कर कटान पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


रेउसा में गोड़ियनपुरवा गांव में राम नारायन, राम सिंह, कीर्तन, रामभजन,कैलाश, छैलू, कुन्नू, पूरन, रामकुमार के घर कटकर नदी में समा गए। जबकि साकल व सोहन बाबा का परिवार पक्के मकान पर हथौड़े चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासिनपुरवा गांव में रामदुलारे, मैकू, किशोरी, पैकरमा, डिपाट, शुभकरन, ब्रजमोहन, गया प्रसाद, सुशील व अनिल के घर भी कटकर घाघरा की धार में बह गए। मंगलवार देर रात तक दोनों गांवों के 21 परिवारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बजहा गांव के निकट पहुंचाया गया।


यहां पर पीड़ित परिवारों को रहने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। उधर, पचीसा टापू पर घाघरा नदी कहर बरपा रही है। यहां नदी टापू की जमीन को तेजी से काट रही है। उधर शारदा, घाघरा व बनबसा बैराजों से 225854 क्सूसेक पानी छोड़ा गया है। तटीय क्षेत्र के नागरिकों की माने तो कटान से फुर्सत मिलेगी, तब बाढ़ कहर बरपाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed