फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Generations will remember Gandhiji's contribution

गांधी जी के योगदान को याद करेंगीं पीढ़ियां

Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Generations will remember Gandhiji's contribution
कलेक्ट्रेट में रामधुन सुनते डीएम व अन्य अधिकारी और कर्मचारी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गांधी के जीवन-मूल्यों व आदर्शों पर आधारित धर्म, जाति रंग आदि भेदभावों को मिटाकर प्रगति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर होने का सभी ने संकल्प लिया। डीएम ने कलेक्ट्रेट तो एसपी ने पुलिस लाइंस में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। डीएम विशाल भारद्वाज ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी, डीएम न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार आदि अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधी व लाल बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

विपिन चंद्र वर्मा सेवानिवृत्त अपर जिला बचत अधिकारी व उनकी टीम, बच्चों द्वारा कलेक्ट्रेट में रामधुन भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव नारायण लाल शर्मा को सम्मानित करके धन्यवाद देते हुए गांधी जी के दर्शन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के संघर्षों व योगदान को याद करते हुए सराहना की। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए जिलाधिकारी ने उनकी सादगी, नैतिकता व सुचितापूर्ण जीवन को याद किया।
सत्य व कर्तव्य परायणता की दिलाई शपथ
पुलिस लाइंस में एसपी आरपी सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों को गांधी के विचारों से अवगत कराते हुए कि कहा कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश को आजादी दिलाने में लगा दिया।

अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर गांधी जी ने आजादी दिलाने में महती भूमिका निभाई। एसपी ने पुलिस कर्मियों को सत्य और कर्तव्य परायणता की शपथ भी दिलाकर इसी मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को उपहार भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed